आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाएं: घरेलू उपाय और आसान सलाह
							आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी आंखें जल्दी थकने लगी हैं। नजर कमजोर होना अब आम बात हो गई है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय और रोज़ की आदतें ऐसी हैं जो आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकती हैं।
1. हरी सब्जियाँ और फल खाएं
पालक, मेथी, बथुआ, ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियाँ और गाजर, संतरा, आम, पपीता जैसे फल आँखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन A, C और E भरपूर होते हैं जो आंखों की रोशनी को मजबूत बनाते हैं।
2. गाजर का जूस पिएं
गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है। यह विटामिन आंखों के लिए बहुत जरूरी है। रोज़ एक गिलास ताजा गाजर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
3. त्रिफला चूर्ण का सेवन करें
रात में त्रिफला चूर्ण को पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी छानकर पीने से भी आंखों की सेहत में सुधार देखा गया है। कुछ लोग इससे आंख धोने का भी प्रयोग करते हैं।
4. आंखों का व्यायाम करें
हर 1-2 घंटे में स्क्रीन से नज़र हटाकर दूर देखें। आंखों को दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे घुमाना और पलकें झपकाना — ये छोटे-छोटे एक्सरसाइज आपकी आंखों को रिलैक्स करते हैं।
5. पर्याप्त नींद लें
कम नींद से आंखें लाल, सूजी हुई और थकी हुई लगती हैं। दिनभर की थकान उतारने और आंखों को तरोताजा रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।
6. स्क्रीन टाइम कम करें
मोबाइल या कंप्यूटर इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड के लिए कम से कम 20 फीट दूर देखें (इससे आंखों को आराम मिलता है)। इसे 20-20-20 रूल कहा जाता है।
7. ठंडे पानी से आंख धोएं
सुबह उठकर और रात को सोने से पहले आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारना आंखों को ठंडक देता है और थकावट कम करता है।




























